Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 01 at 10.37.34 PM 1 scaled

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक

 

प्रदेश की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा: पीएचईडी मंत्री

प्रमोद कुमार गर्ग

भीलवाड़ा, 01 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल ने रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में विभाग की वर्तमान गतिविधियों, जल जीवन मिशन, अमृत–2 सहित विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, जिला प्रमुख श्रीमती बरजी बाई, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, एडीएम सिटी वंदना खोरवाल सहित पीएचईडी के भीलवाड़ा और शाहपुरा के अधिकारी मौजूद रहें।

पीएचईडी मंत्री श्री कन्हैयालाल ने कहा कि राज्य सरकार पेयजल से जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है। प्रदेश में जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सदुपयोग कर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

 

WhatsApp Image 2024 09 01 at 10.37.33 PM scaled

मंत्री श्री कन्हैयालाल ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का उद्देश्य स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हमारा लक्ष्य राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है और उनके जीवन को सुधारना है। हमें अपने कार्यों में और अधिक प्रभावी ढंग से काम करना होगा और नई तकनीकों का उपयोग करना होगा।

बैठक में विभाग के अधिकारियों ने विभाग की वर्तमान गतिविधियों और जल जीवन मिशन, अमृत –2 सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री श्री कन्हैयालाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करें और राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लानी होगी साथ ही जेजेएम कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों में और अधिक सुधार लाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

WhatsApp Image 2024 09 01 at 10.37.34 PM 1 scaled

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य में सालभर का समय बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 12 लाख नवीन कनेक्शन किए हैं, शेष लक्ष्यों को किस प्रकार जल्दी से पूरा किया जा सकता है इसलिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *