Breaking News
WhatsApp Image 2024 12 17 at 1.26.37 PM

पं.टेकचंद शर्मा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य शिविर लगाने का दिया सुझाव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं.टेकचंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गए है।WhatsApp Image 2024 12 17 at 1.26.37 PM सक्रिय सदस्य बनने के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शिविर लगाने का सुझाव दिया। शर्मा अपने सीकरी स्थित कार्यालय पर आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बहुत तेजी से चल रहा है और रोजाना हजारों की तादाद में लोग पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ रहे हैं ।

भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लाखों लोगों व परिवारों ने भाजपा का सदस्य बनकर भाजपा और मोदी को मजबूत किया है। जब से हरियाणा प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत हुई है दिन प्रतिदिन भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने जनता को मजबूत करने का काम किया है उससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार में सर्व समाज का विकास किया जा रहा है,बिना भेदभाव जहां समान विकास कार्य किए जा रहे है वहीं बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को योगयता अनुसार रोजगार मिल रहे है।

उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र में भी भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है और अब तक हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जा चुकी है और आगे भी यह अभियान बदस्तूर जारी रहेगा और सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें अपनी भागेदारी निभाएंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष राज वोहरा,जिला प्रभारी सत्प्रकाश जरावता पूर्व विधायक,पृथला विधानसभा सदस्यता संयोजक सीमा भारद्वाज,डॉ.बलदेव अलावलपुर,डॉ.तेजपाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष हरीश धनकड़ व पवन चौधरी,महीला मोर्चा प्रधान चंद्रप्रभा,अनुज भाटी,रिंकू सैनी,रिंकू शर्मा,सचिन मंडोतिया सरपंच,धर्मवीर सरपंच,तुला राम सरपंच,सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *