Breaking News

पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली सर्टिफिकेट ऑफ काइंडनेस अवॉर्ड से सम्मानित

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्था वलर्ड रिकॉर्ड बाइनेल फाउंडेशन ने सर्टिफिकेट ऑफ काइंडनेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है | संस्था ने सुरेन्द्र शर्मा बबली को कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन पीरियड के दौरान सभी के लिए पॉजिटिविटी की काइंडनेस चैन फैलाने के लिए यह अवॉर्ड दिया है | इसके अतिरिक्त इंटरनेशनल फोरेंसिक साइंस पूणे ने भी पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली को फोरेंसिक इंवेस्टीगेशन क्विज से सम्मानित किया है |

ज्ञातव्य है कि पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कोविड-19 लॉकडाउन पीरियड के दौरान मानवता की सेवा के लिए तरह-तरह के कैम्पों का आयोजन किया वहीं लोगों को जागरूक भी किया | बबली ने लोगों को खाना वितरित किया वहीं मॉस्क एवं सैनीटाइजर वितरित कर उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत किया | पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि मानवता की सेवा ही उनका उद्देश्य है और सदैव आमजन की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे | आज का दौर कठिन है,पूर विश्व कोविड-19 जैसी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है | ऐसे में हम सभी को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा के उपाय बरतने की आवश्यकता है |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

फरीदाबाद आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेंड्स एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:आयॅरन एण्ड स्टील ट्रेड्रस एसोसिएशन(फिस्टा) का होली मिलन समारोह …