Breaking News
245a026b a6aa 415d ac7d 799d1766c935

श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा महोत्सव को लेकर 2100 कलश की निकली शोभायात्रा

काछोला बना काशी धर्म नगरी245a026b a6aa 415d ac7d 799d1766c935

बीगोद– शनिवार को कृष्ण नगरी काछोला में श्रीमद् भागवत राम कथा महोत्सव के शुभारंभ के प्रथम दिन विशाल भक्तिमय वातावरण से काछोला काशी बन गया। इस दौरान 2100 कलश धारण कर महिलाएं भव्य शोभायात्रा के साथ धार्मिक मंगल गीत गाती चल रही थी।

कस्बे के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करने के दौरान भक्तजन जयकारे लगाते , नाचते, गाते एक साथ चल रहे थे इस दौरान पुनः कथा स्थल पर पहुंची।

सदर बाजार सहित कस्बे के विभिन्न जगह पर शोभायात्रा पुष्प वर्षा कर का भव्य स्वागत सत्कार किया गया शोभायात्रा में शीर्ष बोली लगाकर अपना अवसर प्राप्त करने वाले घुड़सवार ध्वज थामे हुए चल रहे थे श्रीमद्भागवत जी एवं रामायण जी को शिरमोर्य करके शीर्ष बोली लगाकर अपना अवसर प्राप्त करने वाले चल रहे थे इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति मय हो गया। महंत राधे बाबा निर्मोही एवं संतो का नगर वासियों ने पलक पावडे बिछा कर स्वागत किया ।

शनिवार के दिन काछोला कस्बे के लिए भक्ति भाव से सरोवर होकर स्वर्णिम इतिहास लिख दिया गया।

इस पूरे आयोजन में काछोला कस्बा पूर्ण रूप से स्वैच्छिक बंद रहा आसपास के गांव से हजारों ग्रामीण लोग धार्मिक महोत्सव में भाग लेने पहुंचे कस्बे में 10000 का विशाल जनसमूह इस अवसर पर मौजूद था ।

श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन 11:00 से 3:00 बजे व श्री राम कथा प्रतिदिन 7:00 से 10:00 महंत राधे बाबा निर्मोही के मुखारविंद से भक्तजनों को सुनने का अवसर मिलेगा।

कथा स्थल काछोला बाग के बालाजी बस स्टैंड पर होगा
(फोटो कैप्शन- शोभायात्रा में मुख्य यजमान अपने सिर पर भागवत व राम जी को लेकर चलते )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *