Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.16.41 AM

प्रियंका अग्रवाल महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ विधानसभा की इलेक्टेड पीसीसी डेलीगेट व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रियंका मनोज अग्रवाल को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में एक बार पुन:प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.16.41 AMअपनी नियुक्ति पर प्रियंका अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा,हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी तथा फरीदाबाद में वह अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए अथक परिश्रम करेंगी और प्रदेश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगी।

अपनी नियुक्ति पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका अग्रवाल ने आज महलिा कांग्रेस की अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को फूलों का बुक्के भेंट कर उनका आभार जताया और उन्हें विश्वास जताया कि फरीदाबाद में महिला कांग्रेस को मजबूत करने में वह कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी और कर्मठ व मेहनती महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेगी। प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को त्राहि-त्राहि करने को मजबूर कर दिया है, खासकर गृहणियों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है, रसोई गैस,सब्जी,फल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में इजाफा करके सरकार ने लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और जनता का अब इस सरकार से मोहभंग होने लगा है।

प्रियंका अग्रवाल ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार झूठ और दुष्प्रचार की बुनियाद पर बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में हर प्रकार के हथकंडे अपनाए,लेकिन फिर भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।उन्होंने आगे कहा की कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हम पूरी मजबूती के साथ जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध हैं। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से सोनू चौधरी,संतोष जून,मयूरी सिंह,रेखा,अनीता शर्मा,धर्मवती आदि मौजूद थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *