Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.10.00 AM

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हरियाणा:जय हिन्द परिवार

नई दिल्ली:समाज सेवा में अग्रणीय और सराहनीय भूमिका निभाने वाले जय हिन्द परिवार ने अपने प्रथम मिलन समारोह का आयोजन किया।WhatsApp Image 2025 01 19 at 9.10.00 AM यह समारोह नई दिल्ली स्थित सिविल सर्विसेज आफिसर्स आफ इंडिया क्लब (सीएसओआई) में किया गया। समारोह की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास(संत कबीर कुटीर)पर हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी ने जय हिन्द परिवार के प्रतीक चिन्ह और आदर्श वाक्य का विमोचन किया और जय हिन्द परिवार की पहचान को ओर सशक्त किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जय हिन्द परिवार के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र एवं समाज निर्माण में भागीदारी करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएं और केन्द्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी नीतियों को प्रत्येक नागरिक कर पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जय हिन्द परिवार जिस तरह समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है वह सराहनीय है।

उन्होंने जय हिन्द परिवार के सभी सदस्यों को प्रथम मिलन समारोह की शुभकामनाएं दी। जय हिन्द परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर सराहना की और कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा बेमिशाल प्रगति करेगा और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा। सेवा कार्यों के प्लानिंग की मिलन समारोह के दौरान जय हिन्द परिवार के सदस्यों ने अपने विचार रखे और सभी सदस्यों ने योजना बनाई कि सेवा,सम्मान,सहयोग की भावना को समाज के हर वर्ग तक कैसे पहुंचाया जाए। कैलेंडर जारी किया प्रथम मिलन समारोह में आदरणीय अनिल प्रथम (IPS1989 Batch) DGP (Rtd.) Gujarat द्वारा जय हिंद परिवार का वार्षिक कैलेंडर जारी करा गया। इस मौके पर उन समर्पित सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी दिन-रात की मेहनत से इस जन-कल्याण मुहिम को सफल बनाया।

सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है परिवार लेफ्टिनेंट आलोक कुमार,डा.विप्लव वर्मा ने बताया कि जय हिंद ग्रुप का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे,सहयोग,और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। यह समूह न केवल कठिन परिस्थितियों में लोगों की मदद करता है,बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाता है। कोविड महामारी के कठिन समय में, समूह के प्रत्येक सदस्य ने जरूरतमंदों को ऑक्सीजन,दवाइयां,और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराकर मिसाल पेश की।

इसके अलावा  जय हिंद ग्रुप राज्य और केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि जय हिंद ग्रुप सेवा,समर्पण और सहयोग का प्रतीक है,जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करता है। इस मौके पर मौजूद रहे,सेवा सम्मान और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों ने निश्चय किया। ताकि राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके। इस मौके पर लेफ्टिनेंट आलोक कुमार,डा.विप्लव वर्मा,अमित खत्री,रवि मलिक,रोहित ग्रेवाल,मनोज अग्रवाल,अतुल सिंघल,लोकेन्द्र मीना सहित तकरीबन 100 से अधिक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *