Breaking News
IMG 20220516 161049

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुंबिनी के माया मंदिर में की पूजा अर्चना

Ibn24×7news
सोनौली महराजगंज
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुंबिनी के माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

बुद्ध की जन्मस्थली पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। औपचारिक मुलाकात के बाद दोनों माया देवी मंदिर पहुंचे जहाँ लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष भिक्षु मित्तेय ने पीएम सहित उनके साथ आए 11 सदस्यो के प्रतिनिधिमंडल को पूजा- अर्चना कराई।पीएम मोदी ने अशोक स्तभ के पास दो दीप जलाए। इसके बाद पीएम मोदी अपने नेपाली समकक्ष के साथ भारतीय मठ का शिलान्यास किया। रक्षा मंत्री व पीएम देउबा की पत्नी डा. आरजू राणा देउबा, गृह मंत्री बालकृष्ण , विदेश मंत्री डा. नारायण खड़का, भौतिक संरचना और परिवहन मंत्री रेणुकुमारी यादव, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रेम बहादुर, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री देवेंद्र पौडेल ने सभा का स्वागत किया।लुंबिनी के मुख्यमंत्री कुल प्रसाद केसी, नेपाल सरकार के मुख्य सचिव शनारदास बैरागी, विदेश सचिव भरतराज पौडेल, भारत में नेपाल के राजदूत डा. शंकर शर्मा, काठमांडू में भारतीय दूतावास के कार्यवाहक राजदूत नम्या खंपाल ने भी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

IMG 20220516 161006हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होंने हाथ मिला कर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लुंबिनी में भारतीय मठ के शिलान्यास के बाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे। नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा और शिष्टमंडल के साथ स्थानीय होटल में उनकी वार्ता होगी। मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए यहां के सभी मंदिरों को एसपीजी व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने कब्जे में ले लिया है। मंदिर परिसर में सभी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। मोदी पांच घंटे बीस मिनट नेपाल में रहेंगे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

IMG 20190120 WA0027

 

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *