Breaking News

सुनसान खेत में खड़ी मिली बाइक पुलिस जुटी जांच में

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहेपार निवासी सक्सेन चौधरी के गन्ने के खेत में दिनांक 21/7/21 को लावारिस हालात में एक अपाची मोटरबाइक देख ग्रामीण सन्न रह गए। बताते चलें कि उक्त बाइक को देखकर ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना कोठीभार को सूचना देते हुए गन्ने के खेत से मोटरसाइकिल को बाहर निकाल पुलिस को सौप दिया।

IMG 20210722 WA0021

इस बाबत ग्रामीण विभव मणि त्रिपाठी, सोनू मद्धेशिया ,सुनील , सोमदत्त पूरी, आदि द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में आए दिन अपाची मोटरसाइकिल से मोबाइल छीनैती की घटना को अंजाम दिया जा रहा है हो सकता है कि घटना में उक्त मोटरबाइक प्रयोग करने की बात कही जा रही हो फिलहाल यह तो जांच के बाद पता चलेगा कि असली मामला क्या है ?वही मोटरबाइक संख्या UP56R8434 लावारिस हालात में मिलने के कारण पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *