Breaking News

गोरखपुर शहर समता विचार मंच की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

IMG 20220627 WA0083

 

रिपोर्ट मो०अनस

 

गोरखपुर। गोरखपुर शहर समता विचार मंच गोरखपुर की महिला काव्य गोष्ठी सरिता सिंह के संयोजन मे चित्रा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि सुमन दुग्गल महासचिव राष्ट्रीय मंच एवं विशिष्ट अतिथि अर्चना सिंह रही।
यह काव्य गोष्ठी सायं बजे से 5 बजे से 6 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही चित्रा श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ.प्रीति त्रिपाठी द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन सरिता सिंह ने किया। इस काव्य गोष्ठी में

कर सफर मीलों का दर आपकी आ गए ,
हाथ है जिनके सबकी नैया,
मैं स्त्री हूँ हर घड़ी हर पल स्नेह चाहतीं हूँ ,
टूटती थी गुल्लक जब हमारी,
कांच से कच्चा जीवन है,
मां तेरा आंचल एक अबूझ पहेली,
शोर गुलजार सा मन की पुकार सा,
हाले दिल अपना लिखने बैठी मेरी कलम रोती है,
मुझे जब से मुहब्बत हुई है,
खुद से मुझको तू कभी जोडा ही नहीं।
सरिता सिंह, चित्रा श्रीवास्तव, डा. प्रीति त्रिपाठी, प्रेमलता, रसबिन्दु, अंजू विश्वकर्मा, बृज किशोरी त्रिपाठी, रंजू अग्रवाल, डॉ. आरती सिंह, पूजा श्रीवास्तव ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चांद लगाया। धन्यवाद ज्ञापन चित्रा श्रीवास्तव ने किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *