Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 27 at 8.59.12 PM

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा पौधरोपण किया गया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 27 at 8.59.12 PM

फरीदाबाद:सेक्टर-3 स्थित शत्रुघ्न पार्क में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट द्वारा एक पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का संयोजन संगठन की सदस्य पुष्पलता सारस्वत जी द्वारा किया गया। पौधारोपण के लिए सभी पौधों की व्यवस्था रेनू बाला द्वारा की गई। कुसुम सिंह,नीलम चौधरी व सभी बहनों ने पार्क में लगभग 25 पौधे लगाए।

रेनू बाला ने पार्क में उपस्थित बंधुओं व लिटल फ्लावर स्कूल की अध्यापिकाओं में तुलसी,जामुन,नीम,शमी,
नागफनी आदि के पौधे व गिलोय की टहनी बांटी। संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि वातावरण में ऑक्सीजन की कमी को बढ़ाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पड़ेगे। कुसुम सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वातावरण का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए भी हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। रेनू बाला ने पार्क में उपस्थित सभी बंधुओं को गिलोय की टहनी दान में दी। पुष्पलता सरस्वती ने अपने लिटल फ्लावर स्कूल में सभी को जलपान कराया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *