Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 27 at 9.03.11 PM

बल्लभगढ़ में विकास कार्य है प्रगति पर:मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 27 at 9.03.11 PM

फरीदाबाद:हरियाणा के उद्योग वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में बल्लभगढ़ वासियों को करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की सौगात दी।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि बल्लबगढ़ विधानसभा के आर्य नगर में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी साथ ही जनता कालोनी में पार्कों का सौंदर्यकरण, दो ट्यूबलों की भी सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि चावला कालोनी और भगतसिंह कालोनी में जल्द ही कंक्रीट की सड़क भी बनेगी।

बल्लभगढ़ में सभी विकास कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरे हो जाएंगे।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं को ओर भी बेहतर करने और बल्लभगढ़ को सुंदर शहर बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहा हूं। बल्लभगढ़ में पूर्व की सरकारों में सिर्फ लूट खसोट का काम किया जाता था। विपक्षी सीमेंटेड सड़को पर चलते हैं और कहते है की कोई विकास नहीं हुआ।

2014 से पहले बल्लभगढ़ की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में बाप-बेटा तो दूसरी तरफ मां बेटा को सत्ता में देखने की होड़ लगी रहती है। भाजपा राज में कोई भी आमजन पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक बन सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश कि जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का मन बनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काम में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते,काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *