Breaking News

स्टेयरिंग फेल होने के कारण पेड़ से टकराई पिकअप

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार-महराजगंज

दुर्घटनाएं देर -सबेर होती ही रहती हैं इनमें से कुछ ड्राइवरों की लापरवाही के कारण तो कुछ शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण तथा कुछ स्टेयरिंग फेल होने के कारण हो जाती हैं इसी संदर्भ में सिसवा नगर पालिका परिषद अंतर्गत सिसवा- निचलौल मार्ग पर चिरैयाकोट के पास आज एक पिकअप स्टेयरिंग फेल होने की वजह से एक पेड़ से टकरा गयी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया अन्यथा यह बड़ी घटना हो सकती थी।IMG 20210723 WA0100

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसवा से निचलौल की तरफ जा रही एक पिकअप चिरैया कोट के पास पहुंची ही थी कि यांत्रिक गड़बड़ी के कारण स्टेयरिंग फेल हो गया परन्तु गनीमत रहा कि पिकअप एक पेड़ से टकरा कर रूक गयी और इस घटना में सभी सुरक्षित रहे। प्रत्यदर्शियों का कहना है कि अगर पिकप पेड़ से नही टकराती और सड़क पर ही रहती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था क्यों कि यह सिसवा- निचलौक मुख्य मार्ग होने की वजह से हर समय गाड़ियों का आना जाना बना रहता है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *