Breaking News

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सिरोही से होते हुए पहुंचे भीमनाल

मनीष दवे IBN NEWS

हजारो भक्तों ने किया स्वागत….

 नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग।

-पं. धीरेंद्र शास्त्री जी एवं प्रेम सिंह राव ने नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचने पर किए दर्शन।

-मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक।

-प्रेम सिंह राव ने हवाई पट्टी पर की मेजबानी 

भीनमाल —

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, भीनमाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर संगीतमय राम ऊर्जा सत्र का आयोजन आज दिनांक 7 से 9 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

IMG 20240207 WA0010

आज दिनांक 7 फरवरी को धीरेंद्र शास्त्री जी (बागेश्वर बाबा) कार्यक्रम में पधारे, सनातन धर्मप्रेमियों को संबोधित करके कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रेम सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिनांक 7 फरवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाग लिया

 

जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है, भारत के मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। वह छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचने पर दर्शन किए। मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

प्रेम सिंह राव बने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सारथी

सिरोही हवाई पट्टी पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रेम सिंह राव ने अगवानी की, शास्त्री के निजी वाहन के सारथी बने। सिरोही हवाई पट्टी से आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से काफिले के साथ बागेश्वर बाबा निकले। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने *प्रेम सिंह राव को दिया आशीर्वाद,* सनातन धर्म प्रेमियों ने प्रेम सिंह राव व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भव्य स्वागत सत्कार किया।

ये कार्यक्रम हो रहे है आयोजित

दिनांक 7, 8 व 9 फरवरी 2024 को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास “अपने अपने राम” आयोजन की शुरुआत हुई।

दिनांक 8 फरवरी प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक *प्रेम सिंह राव के संरक्षण में “स्कूल ऑफ राम द्वारा रामायण सेंटर खोला जाएगा,* इसमें युवाओं को प्रभु श्री राम के जीवन को आदर्श मानते हुए लाइफ मैनेजमेंट एवं रामायण में समाहित आधुनिक विज्ञान के कुछ पहलू के बारे में बताया जाएगा, दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक *कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम* का भी कार्यक्रम रहेगा।

दिनांक 9 फरवरी को – प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रेम सिंह राव कि पहल पर *” एक आधुनिक रोबोट की लांचिंग एवं रोबोटिक्स कि कार्यशाला आयोजित होगी, इसमें लोगों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी के बारे में बताया जाएगा”* दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक *कवि कुमार विश्वास जी द्वारा अपने अपने राम* का कार्यक्रम भी यथावत होगा।

राव ने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर होने वाले अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। सभी धार्मिक कार्यक्रम श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण, भीनमाल में आयोजित किए जा रहे है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *