Breaking News

स्मार्ट सिटी की हालत को लेकर पूर्व महापौर कार्यालय पर किया प्रेस वार्ता का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट51 2

फरीदाबाद:कांग्रेसी नेता एवं पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के सुपुत्र भारत अरोड़ा ने वीरवार को फरीदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे तथा स्मार्ट सिटी की खस्ताहाल को लेकर मेन मार्केट नंबर-1 स्थित पूर्व महापौर कार्यालय पर प्रैस वार्ता का आयोजन किया।

प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भारत अरोड़ा ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब तो हालात यह हो चुके हैं कि लोगों के घरों तक में सीवरेज का पानी घुस गया है। लेकिन,भाजपा विकास के बड़े बड़े वादे करते हैं। उन्होने कहा कि कहने के लिए यह सनातनधर्मी सरकार है।

परंतु, लंका दहन ओर रावण दहन के दिन जब शोभा यात्राए निकली तो सनातनीयों के स्वरुप श्री हनुमान जी के उस साक्षात्कार स्वरूप को भी सीवर के पानी में होकर गुजरना पड़ा।

लेकिन भाजपा सरकार को जब भी शर्म नही आई। उन्होने कहा कि सनातनीयों का एक और पर्व कार्तिक माह चल रहा है।

इस कार्तिक माह की महत्वता सनातनीयों से ज्यादा कोई नही जानता। फरीदाबाद की खुशकिस्मती है कि हर गली हर मोहल्ले में कही मंदिर कही गुरुद्वारा साहिब नजर आता है परंतु जब प्रभात फेरी की बात आती है तो लोगो को इस सीवरेज के पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिसके कारण लोगो को अपाने ऊपर शर्मिंदगी महसूस होती है परंतु मौजूदा सरकार को बिल्कुल भी शर्म नही आती है।

उन्होने कहा कि जहा पर मौजूदा सरकार स्मार्ट फरीदाबाद की बात कर रही है वहीं दीपावली जो की सफाई का त्योहार है राम के आगमन पर जहां पूरी अयोध्या ने जब दीप जलाए थे तो वहीं मौजूदा सरकार दीपावली के अवसर पर हर किसी को सीवर के पानी में डूबोने का भरसक प्रयास कर रही है दीपावली पर जहा पूरे शहर को चमकाने की बात हो रही है वहीं मौजूदा सरकार सभी को सीवर के पानी में डुबोने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि लगभग सभी स्ट्रीट लाईटे बंद पड़ी है और सुबह-सुबह जिस समय प्रभात फेरी निकलती है तो लोगो को अंधेरे में सीवर के पानी में से होकर जाना पड़ता है अक्सर कई लोग चोटिल भी हो जाते है लेकिन मौजूदा सरकार को कुछ नजर नही आता जब वोट मांगने का समय आता है तो हर गली हर मौहल्ले में स्ट्रीट लाइटे बिल्कुल ठीक कर दी जाती है लेकिन वहीं उसके बाद सरकार आम जनता की तरफ मुड़ कर भी नही देखती है हर गली,हर मोहल्ले में सीवर का पानी भरा हुआ है और भाजपाई बात करते हैं जन उत्थान की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *