Breaking News
f6cd131e 8386 4013 bcd0 6b6bdde68835

प्रभु का सिमरण हमेशा करना चाहिए:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हिन्दू धर्म में हमारे महापुरूषों एवं ऋषियों ने ऐसे प्रावधान एवं नियम बनाएं हैं कि हम हमेशा प्रभु का सिमरण करते रहें। प्रभु सिमरण से ही हमें मनुष्य का जीवन मिला है और हम धर्म को जान सकते हैं और असल सत्य को भी जान सकते हैं।

f6cd131e 8386 4013 bcd0 6b6bdde68835

उक्त वक्तव्य कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने एनआर्ईटी एक स्थित कल्याणपुरी चौक पर आयोजित माता के जागरण में शिरकत करते हुए कहे। टीपी स्वामी जोकि स्वयं विकलांग हैं,लेकिन प्रभु का सिमरण हमेशा करते रहते हैं के द्वारा मां भगवती के जागरण का आयोजन करवाया गया था। लगातार 25 वर्षों से मां भगवती के जागरण का आयोजन करवाते आ रहे हैं।

विजय प्रताप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और माता के चरणों में आशीर्वाद लिया। मां की ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से मां के दरबार में आता है,उसका बेड़ा पार हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकता है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए। जागरण में आए कलाकारों ने माता के सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण में माता का अलौकिक शृंगार,पंच मेवे का प्रसाद,फूलों की होली,इत्र वर्षा के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

रात भर मां की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मां भगवती के जागरण में विजय प्रताप के साथ निवर्तमान पार्षद राकेश भड़ाना,रामप्रकाश आहूजा,अक्षय नोनिहाल,इशांत कथूरिया,कुलवंत सिंह,विरेन्द्र सिंह,नितिन भाटिया,बलविंदर सिंह,सोनू खत्री,अमनदीप सिंह,बलजीत सचदेवा एवं भारत कपूर आदि ने शिरकत की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *