Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 21 at 6.06.01 PM 1

पिकनिक मनाने आये भलदरिया में छः लोगों में से एक लोग डूबे, खोजबीन जारी

 

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के बैजुबाबा आश्रम (भलदरिया पिकनिक स्पॉट) पर बनारस से आये कुल छः लोग अचानक पानी बढ़ जाने से सैलानी फंस गए। वहां मौजूद सैलानियों ने 5 लोगो को सकुशल बचा लिया और एक पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 व थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर एनडीआरफ की टीम, अग्निशमन आपात फायर सर्विस के मदद से खोजबीन में जुट गए।
दिन बुधवार को खोजवा वाराणसी निवासी आनंद गुप्ता पुत्र बनारसी गुप्ता (58) वर्ष, बिज्जू जायसवाल (62) वर्ष, दिलीप जायसवाल (35) वर्ष, अमित पटेल (34) वर्ष, वीरेंद्र सिंह (50) वर्ष, राजिंद्र वर्मा (62) वर्ष कार से भलदरिया पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने आये हुए थे तभी दोहपर में तेज बारिश होने के वजह से पानी अचानक पानी बढ़ गया और छ लोगो फंस गए जिससे मौजूद लोगो ने पांच सैलानियों को सकुशल बचा लिया गया और पानी के तेज बहाव में आनंद गुप्ता लापता हो गए। वही स्थानीय पुलिस ने एनडीआरफ की टीम, अग्निशमन आपात फायर सर्विस के टीम के मदद से खोजबीन में जुट गए।WhatsApp Image 2024 08 21 at 6.06.01 PM
आनंद गुप्ता बनारस में टोटो चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था।
खबर लिखे जाने तक आनंद गुप्ता का पता नही चल पाया था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *