Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 19 at 9.01.22 AM

माहमहीम राष्ट्रपति के आगमन पर पुलिस ने जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 19 at 9.01.22 AM

फरीदाबाद:जैसा कि विदित है कि 21 अगस्त को भारत के माननीय माहमहिम राष्ट्रपति जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए,फरीदाबाद के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होगे,जिस संबंध में एडीजीपी संजय कुमार आईपीएस एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर,हरियाणा पुलिस द्वारा जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए,में पहुंचकर समारोह स्थल व आस-पास के स्थल का बारिकी से निरीक्षण करके सुरक्षा के मद्देनजर समीक्षा की। इस दौरान पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल,पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा,पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर,पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह,पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ अनिल कुमार,पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ऊषा व सभी सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा कार्यक्रम से संबंधित सभी स्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत सभी पुलिस अधिकरियों के साथ गोष्टी का आयोजन किया गया,गोष्टी के दौरान वीवीआईपी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के सभी बिन्दुओं पर चर्चा करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि वीवीआईपी वीवीआईपी के प्रोटोकॉल के अनुसार ड्यूटियां लगाई जाएगी। निरीक्षण व गोष्टी के दौरान गुप्तचर विभाग के पुलिस अधीक्षक राजकुमार व अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। जिनको भी सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *