Breaking News
IMG 20220621 113558

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ किया योगाभ्यास

Ibn24×7news
महराजगंज
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा. कौस्तुभ द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” की भावना के अनुरूप छत्रपति शाहूजी स्पोर्ट्स स्टेडियम महराजगंज में जनपद के समस्त पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया गया एवं योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सामूहिक रूप से योगाभ्यास के माध्यम से मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

योग करने से मन को शांति मिलती है तथा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा में कार्य होने के साथ ही नई ऊर्जा का संचार होता है। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए दूर नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ,अपर पुलिस अधीक्षक,समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्रधिकारी गण के साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन के समस्त पुलिस कर्मी, पुलिस कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट के समस्त स्टाफ के साथ-साथ जनपद के संभ्रांत व्यक्ति एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।इसी क्रम में अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना /चौकियों पर भी संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के नेतृत्व में सामूहिक रूप से योगाभ्यास का आयोजन किया गया।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *