Breaking News
Screenshot 20250103 080023

मोठूका के स्थान पर कहीं और कूड़ा प्लांट की संभावना तलाशें अधिकारी:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250103 080023

फरीदाबाद:मंत्री राजेश नागर ने मोठूका में कूड़ा प्लांट के विरोध में धरनारत लोगों के साथ मुलाकात की और एनटीपीसी एवं निगम अधिकारियों के साथ एक प्रजेंटेशन दिखाई।

लेकिन लोगों ने अपनी सहमति नहीं प्रदान की जिस पर नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्लांट लगाने के लिए कहीं और संभावना तलाशें। मंत्री राजेश नागर के साथ पहुंचे एनटीपीसी एवं निगम अधिकारियों ने लोगों को फिल्म के जरिए बताया कि किस प्रकार बिना प्रदूषण के कोयला बनाया जाएगा। इससे किसी प्रकार स्थानीय लोगों को दिक्कत नहीं होगी।

लेकिन ग्रामीणों ने सिरे से मामले को नकार दिया। इस पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अधिकारी अन्य जगहों पर भी प्लांट बनाने की संभावना देखेंगे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यदि ग्रामीण नहीं चाहते तो मोठूका में प्लांट नहीं बनाया जाएगा। हम जनता को किसी प्रकार से समस्या नहीं आने देंगे। नागर ने बताया कि हम जनता के साथ हैं। जनता के हित के लिए हर संभव काम करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित में निर्णय लेने के लिए दिल में बड़ी दया रखते हैं।

मैं उनसे इस बारे में बात करूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जनहित में निर्णय होगा। अधिकारियों ने भी बताया कि अगर कहीं और अनुकूल जमीन पाई गई तो वहां प्लांट लगाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

इस अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल,संयुक्त आयुक्त द्विजा,एनटीपीसी जीएम अमित कुलश्रेष्ठ,झज्जर प्लांट एजीएम विनय मलिक,निगम एसई ओमबीर,एक्सईएन पद्म भूषण,एसटीपी डीएस ढ़िल्लो आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *