Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 25 at 11.37.50 PM

स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतें अधिकारी: एडीसी साहिल गुप्ता

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्या

ण की शासी निकाय समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एडीसी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत आहूजा सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और कुपोषण जांच की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

एनएचएम और एनीमिया मुक्त हरियाणा पर जोर
एडीसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत किए जा रहे खर्चों की समीक्षा करते हुए निगरानी प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाने के निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान की प्रगति का भी जायजा लिया और अधिकारियों को अभियान की चुनौतियों को दूर करने और आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

टीकाकरण और एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा
17 से 22 मार्च तक जिले में विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया गया था, जिसकी समीक्षा बैठक में की गई। एडीसी ने टीकाकरण दर को बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीतियां अपनाने पर बल दिया। इसके अलावा, 20 फरवरी से 31 मार्च तक चल रहे तीव्र गैर-संक्रामक रोग (NCD) स्क्रीनिंग अभियान की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर
एडीसी ने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरपंचों और स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित कर टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। लो-परफॉर्मिंग क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीबी मुक्त भारत की शपथ भी ली।

इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …