फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
पंचकूला: मंगलवार को पंचकूला में आयोजित समारोह में फरीदाबाद की नव-निर्वाचित मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने फरीदाबाद के हर क्षेत्र तक विकास कार्य पहुंचाने और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
प्रवीण बत्रा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3.17 लाख वोटों से मिली जीत न केवल फरीदाबाद बल्कि देश की सबसे ब
ड़ी जीतों में शामिल है।
शपथ समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्री रहे मौजूदइस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। प्रवीण बत्रा जोशी ने सभी नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
फरीदाबाद में भाजपा को ऐतिहासिक जीत
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 46 में से 39 वार्डों में जीत दर्ज की है, जिससे जनता का भाजपा पर पूर्ण विश्वास स्पष्ट होता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी अपना मेयर बनाने का दावा कर रही थी, उसे केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा और उनके मेयर उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई।
ट्रिपल इंजन की सरकार से मिलेगा विकास को बल
प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद में केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर भाजपा की सरकार है, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद दिल्ली से सटे होने के कारण एक महत्वपूर्ण शहर है और इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना उनका संकल्प है।
जनता की समस्याओं का होगा समाधान
मेयर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर क्षेत्र की समस्याओं को करीब से जाना है। अब उनका लक्ष्य फरीदाबाद को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाना है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के केंद्रीय और राज्य स्तर के कई नेता, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।