Breaking News

हरियाणा में नव निर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

पंचकूला: हरियाणा के नव निर्वाचित महापौर, नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बिना भेदभाव कार्य करने की अपील की और नगर पालिकाओं के विकास के लिए ₹587 करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता की भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मेयर और चेयरमैन के चुनाव सीधे वोटिंग के माध्यम से कराए, जिससे जवाबदेही तय हो सके।

वित्तीय स्वायत्तता और मानदेय वृद्धि की घोषणा
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जनप्रतिनिधियों की वित्तीय स्वायत्तता और मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब महापौर को ₹30,000, वरिष्ठ उप महापौर को ₹25,000, उप महापौर को ₹20,000 और पार्षदों को ₹15,000 मासिक मानदेय मिलेगा।

नगर परिषदों में प्रधान को ₹18,000, उप प्रधान व पार्षदों को ₹12,000 और नगर पालिकाओं में प्रधान को ₹10,000, उप प्रधान व पार्षदों को ₹8,000 मासिक मानदेय मिलेगा।

स्वच्छता और डिजिटल पहल पर जोर
विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। हर शहर की स्वच्छता उसकी पहचान होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर “e-समाधान मोबाइल एप्लिकेशन” और “शिकायत निवारण पोर्टल” का शुभारंभ किया, जिससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ तेजी से मिलेगा। इसके अलावा “मानस पोर्टल” भी लॉन्च किया गया, जो नशा मुक्त हरियाणा के लिए जागरूकता अभियान और पुनर्वास कार्यक्रमों को सशक्त बनाएगा।

जनता और सरकार के बीच दूरी होगी कम
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार जनता के हर वर्ग के लिए समर्पित है। जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना और पेंशन योजनाओं जैसी पहलें इसका प्रमाण हैं। उन्होंने निकाय सरकारों को जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी, स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर, गौरव गौतम समेत भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …