फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस थाना ओल्ड़ फरीदाबाद की टीम ने कपड़ा और जूते की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी रोहित उर्फ रजत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को राजीव नगर सेक्टर-18 के पास से पकड़ा गया।
घटना का विवरण
शिकायतकर्ता भरत उत्तरेजे, निवासी सैयद वाड़ा ओल्ड फरीदाबाद, ने बताया कि उनकी दुकान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित है। 23 मार्च को सुबह उनकी दुकान में काम करने वाले लड़के ने फोन कर चोरी की सूचना दी। इस पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी और पूछताछ
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित उर्फ रजत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। चोरी की योजना के तहत उसने दुकान की पहले रेकी की थी।
घटना की रात आरोपी 1:00 बजे दुकान पर पहुंचा, जहां निर्माणाधीन प्लॉट से सीढ़ी उठाकर लाया और एग्जॉस्ट फैन को हटाकर दुकान में प्रवेश किया। गल्ले में रखी नकदी और छत के दरवाजे की चाबी लेकर उसने दुकान के अंदर से महंगे कपड़े और जूते चुराए।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी रोहित उर्फ रजत के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य अपराधों के 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें, जिससे इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।