Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 25 at 11.34.56 PM

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस मनाया, जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा प्रदेश के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी का जन्मदिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज सेवा को समर्पित कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति केंद्र में फल-फ्रूट और मिठाई वितरित की गई, वहीं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कर प्रदूषण मुक्त वातावरण का संदेश दिया गया।

रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने अंकुश मिगलानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिगलानी जी के नेतृत्व में फरीदाबाद रेडक्रॉस सोसाइटी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य और शिक्षाविद डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि अंकुश मिगलानी की लोकप्रियता उनके समर्पित कार्यों का प्रमाण है। उन्होंने मिगलानी की प्रशासनिक कुशलता की सराहना करते हुए संस्था की पूरी टीम को बधाई दी।

रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक विमल खंडेलवाल ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे रक्तदान शिविरों, जागरूकता अभियानों, पौधारोपण और टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने जैसे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी इशांक कौशिक ने CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) ट्रेनिंग का महत्व बताया और कहा कि यह जीवनरक्षक तकनीक है, जो किसी भी आपात स्थिति में उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की।

रेडक्रॉस सोसायटी के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने सभी को अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी सुशील कुमार, रोहतास कुमार, अरविंद शर्मा, कमलेश, सोनिका, आशा, संजू, रामबरन, रामकिशोर सहित कई समाजसेवी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने अंकुश मिगलानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 165129

श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना खुखुन्दू का किया गया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 08.07.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवरिया …