Breaking News

अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

21/06/2021 मवई अयोध्या – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी रूदौली ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगाकर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योगासन करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है,योग से न केवल मांसपेशियां मजबूत होती है बल्कि शरीर में प्राण शक्ति बढ़ती है,और आंतरिक अंगों में दृढ़ता आती है। साथ ही नाड़ी तंत्र को संतुलित बनाती है। योग मानसिक तनाव से मुक्ति व मानसिक एकाग्रता प्रदान करता है।

थाना मवई प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ यादव ने अपने समस्त थाना स्टाफ के साथ योग दिवस पर योगासन कर उसके महत्व को बताते हुए कहा कि योग एक कला है,जो हमारे शरीर मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है,और हमें मजबूत और शांति पूर्ण बनाता है। योग जरूरी है क्यों कि यह हमें फिट रखता है। तनाव को कम करने में मदद करता है। और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है। एक स्वस्थ्य मन ही अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सहायता कर सकता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *