Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 04 at 7.28.24 PM

नोएडा डीएम सुहास एल वाई ने टोक्यो पैरालंपिक्स में किया प्रवेश, सीएम योगी ने दी बधाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के शनिवार को टोक्यो पैरालंपिक्स की बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
योगी ने ट्वीट किया ” पैरालंपिक्स में डीएम गौतमबुद्धनगर सुहास एल. वाई. ने पुरुष बैडमिंटन स्पर्धा में आज अपने शानदार प्रदर्शन से फाइनल मैच में अपनी जगह सुनिश्चित की है। कल होने वाले फाइनल मैच में आपकी विजय के लिए हम सभी प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं।”

कर्नाटक के शिगोमा शहर में जन्मे सुहास देश के पहले आईएएस अफसर हैं, जो टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद सुहास ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया और बैंगलोर में एक आईटी कंपनी में नौकरी की। इस बीच उन्हीने यूपीएससी की परीक्षा पास की और साल 2007 में यूपी कैडर से आईएएस अधिकारी बने।
उनकी पहली पोस्टिंग आगरा में हुई थी जिसके बाद वह जौनपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, हाथरस, महाराजगंज, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बनें। सुहास की दिलचस्पी बचपन से ही खेल के प्रति रही है और वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बैडमिंटन खेलते थे। अपनी लगन और मेहनत के बूते 38 साल के सुहास ने पहले राष्ट्रीय और बाद में अंतररष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदार्पण किया। वह अब तक के करियर में छह स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *