Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 22 at 12.31.56 AM

एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

फरीदाबाद:एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के झाड़सेतली,मायाकुंज,डबुआ गांव,सोहना रोड़,राजीव कालोनी,नगंला एन्कलेव पार्ट-2,मातृ कालोनी,तुलसी कांलानी,फतेहपुर तगा पहुंचे और वहां उन्होनें कई जनसभाओं को संबोधित किया। इससे पहले सतीश फागना का लोगों ने फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया।WhatsApp Image 2024 09 22 at 12.31.56 AM लोगों को संबोधित करते हुए सतीश फागना ने कहा कि में आपके एनआईटी परिवार का हिस्सा हूं,आपका बेटा हूं,आपका भाई और आपका दोस्त हूं। अब आपको तय करना है कि आप विकास चुनते हैं या विनाश जो निर्वतमान विधायक और पूर्व विधायक ने अपने कार्यकताल में एनआईटी में किया है। मैने हमेशा स्वच्छ राजनीति की है और क्षेत्र की भलाई और खुशहाली के लिए काम किया है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अविकसित शहर को विकासशील बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। अब एनआईटी को विकसित बनाने का काम आपका भाई करेगा। इसलिए एक ऐसे ईमानदार,स्वच्छ छवि के नेता को जिताकर चंडीगढ़ भेजे जो आपके दुख-दर्द में आपके साथ खड़ा रहे। सतीश फागना ने लोगों से फरीदाबाद के विकास,फरीदाबाद की तरक्की और अपने स्वयं के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होनें कहा कि न केवल वोट दें,बल्कि अपना पूरा समर्थन भी दें,और प्रत्येक व्यक्ति सतीश फागना बनकर चुनाव लड़े। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद जनता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सतीश फागना को जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *