Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 22 at 2.04.14 AM

जनता ने दिया आर्शीवाद तो तिगांव क्षेत्र का करेंगे भरपूर विकास:ललित नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 22 at 2.04.14 AM

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पंचायती उम्मीदवार ललित नागर ने कहा है कि उनकी राजनीति के बीस साल संघर्षरत रहे है,वे हमेशा विपक्ष की भूमिका में रहे है और उन्होंने विपक्ष में रहते हुए सडक़ से लेकर विधानसभा तक जनता के हक-हकूक की आवाज को बुलंद तरीके से उठाने का काम किया। इस बार लग रहा था कि क्षेत्र की जनता उन्हें जिताकर भेजेगी और सरकार में भागीदार बनेंगे और क्षेत्र में जो समस्याएं है,उनका समाधान करवाएंगे,लेकिन कुछ षडयंत्रकारियों ने उनकी राजनीतिक हत्या का प्रयास करते हुए उनका टिकट कटवा दिया,लेकिन तिगांव क्षेत्र की छत्तीस बिरादरी ने उन्हें ताकत प्रदान की और चुनावी समर में उतरने का आर्शीवाद दिया।

आज वह आजाद उम्मीदवार के रुप में आप सभी से समर्थन मांगने आए है,केवल आप ही वोट की चोट से मेरे सम्मान को बचा सकते है।नागर ने चुनावी अभियान के तहत आज गांव जसाना,कौराली,छोटी खेड़ी,तिलौरी,अल्लीपुर,कांवरा ब्राह्मण,सूरदास कालोनी,ओम एंक्लेव आदि में चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान लोगों ने फूल मालाओं एवं पुष्प वर्षा करके श्री नागर का स्वागत किया।

चौरासीपाल के गांव जसाना में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर डीजे व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जुलूस के रुप में सभा स्थल तक लेकर पहुंचे,जहां महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और गांव के बुजुर्गाे ने उन्हें सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर उन्हें विजयश्री का आर्शीवाद दिया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए ललित नागर ने कहा कि जिस प्रकार गजराज बहादुर नागर चौरासी पाल के शेर थे,लोगों की सेवा में समर्पित रहते थे,उसी के पदचिन्हों पर चलकर मैं आपकी आन-बान-शान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और एक लायक बेटे की तरह आपकी सेवा करूंगा। इस बार मुझे फिर जिताकर विधानसभा में भेज दो, हम मिलकर न केवल चौरासी का मान बढ़ाएंगे बल्कि अपने समूचे तिगांव क्षेत्र का भरपूर विकास भी करेंगे। नागर ने लोगों से कहा कि निर्दलीय विधायक किंग मेकर होते है,सरकार चाहे किसी की भी बने,हम उसे समर्थन करेंगे,जो हमारे क्षेत्र का विकास करेगा और अपने सरकार में भागेदारी देगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *