
दिनेश सोनी पारोली
पंडेर उप तहसील के जामोली गांव में हर साल की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इस मौके पर महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर को सजाया गया तथा शिव परिवार को सजाकर मंदिर में गुब्बारे लगाते हुए जब लोग दर्शन करने पहुंचे तो अभिभूत रह गए इस मौके पर भजन गायक छोटू लाल मीणा ने शिव लहरी बम लहरी ,अमलीडो आदि भजनों की प्रस्तुति समिति सदस्य श्यामलाल धाकड़ ने बताया कि गांव के बीच में स्थित आसन के महादेव को सजाया गया सुंदर-सुंदर झांकियां बनाई गई महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया इसके बाद में दिन में भगवान शिव पार्वती की झांकी बनाकर नगर भ्रमण किया जाएगा जगह-जगह पुष्प वर्षा की जाएगी प्रसादी वितरण की जाएगी इसके बाद 25 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें माया गुजरी प्रस्तुति देगी महाशिवरात्रि की भजन संध्या में रामनारायण धाकड़, राजकुमार धाकड़ ,परमेश्वर सुथार, धनराज धाकड़ ,शिवराज धाकड़, दुर्गा लाल नाथ ,मुकेश धाकड़ आदि उपस्थित रहे