Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 28 at 8.31.18 AM

जनता को गुमराह कर रहे है लापरवाह अधिकारी : मनवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डबुआ कालोनी में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के पार्षद मनवीर भड़ाना के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने निगम के अधीक्षण अभियंता रामजीलाल से मुलाकात की और उन्हें पानी की समस्या के बारे में बताया। पार्षद मनवीर भड़ाना ने बताया कि डबुआ बूस्टिंग में मंझावली लाईन-3 का पानी आता है,लेकिन पिछले कुछ दिनों से पानी की सप्लाई कम आने के चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है,इस पर अधीक्षण अभियंता रामजीलाल ने फरीदाबाद विकास प्राधिकरण के एसडीओ नवल सिंह को फोन करके जानकारी मांगी तो उन्होंने बिना जांच पड़ताल किए स्पष्ट जवाब दिया कि पानी की सप्लाई सुचारू की जा रही है।

एसडीओ महोदय के इस जवाब से न केवल पार्षद बल्कि स्थानीय लोग भी अचंभित रह गए,जब पानी की सप्लाई पर्याप्त हो रही है तो फिर लोगों को पानी क्यों नहीं मिल पा रहा। पार्षद मनवीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जहां प्रदेश सहित फरीदाबाद का समुचित विकास करवाने के लिए प्रयासरत है वहीं कुछ अधिकारी मनोहर सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है,लेकिन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करवाई जाएगी,

 

जो जनता को गुमराह करके अपने कत्र्तव्य से पीछे हट रहे है। मनवीर भड़ाना ने इस बाबत निगमायुक्त को एसडीओ की शिकायत करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है तथा कहा कि वह जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर एसडीओ की शिकायत करेंगे कि उन्होंने जनता की समस्या को गंभीरता से लेने की बजाए उस पर लीपापोती कर अपना पल्ला झाड़ लिया,जबकि इस गर्मी के मौसम में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। मनवीर भड़ाना ने कहा कि सरकार अधिकारियों को जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए तनख्वाह देती है, इसलिए उनकी जवाबदेही बनती है, लेकिन एसडीओ महोदय ने बिना जांच किए ही अपने कत्र्तव्य से पल्ला झाड़ लिया,जिसको लेकर लोगों में गहरा रोष है। इस मौके पर मुकेश त्यागी,सुनील नागर, बाबूलाल,चन्द्र किशोर सेनी, अमरजीत,कृष्णा देवी,राजेश कुमारी,अंगूरी देवी,चंद्रा,हर्षा सिंह,टीना,हरीश कुमार,किक्कर सिंह,रमेश कुमार,बीना देवी,तारा देवी,सोनी बिष्ट,संदीप कुमार, अश्वनी कुमार,राम बली,विजय सहाय,राजन गुप्ता सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *