Breaking News

निजीकरण के खिलाफ बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल जारी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

आज से लेकर अगले दो दिन तक देश के सरकारी और ग्रामीण बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है. दरअसल केंद्र सरकार की ओर से देश के कई बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा गया है, सरकार के इसी प्रस्ताव के विरोध में बैंक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं!

बैंक कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से ट्विटर पर BankStrike ट्रेंड कर रहा है. नौ यूनियनों के सम्मिलित संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन के बयान के मुताबिक प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में बैंकों के लगभग 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं! जिसकी वजह से देश के ज्यादातर बैंकों में कामकाज प्रभावित हो रहा है!

 

SBI समेत देश के कई पीएसयू बैंक इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. ऑल इंडिया बैंक एम्पलाॉइज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचलम के दावे के मुताबिक करीब 10 लाख बैंक के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे. आपको बता दें कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट का ऐलान करते समय कहा था कि सरकार इस साल 2 सरकारी बैंकों और एक इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण का फैसला किया है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *