Breaking News

जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सिसवा नगर पालिका परिषद के अशर्फी अतिथि भवन में हुआ भव्य स्वागत

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत अशर्फ़ी अतिथि भवन में आज जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान का आगमन हुआ जिसमें IMG 20211107 WA0024पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान के नेतृत्व में भारी संख्या में उपस्थित जनवादी पार्टी के नेतावो द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और जनवादी पार्टी के गठबंधन से 2022 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनने जा रही हैं ।

 

IMG 20211107 WA0022
इसके लिये मैं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हु कि उनके द्वारा जो प्रदेश भर में भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनचेतना रैली के तहत चौहान समाज को एकजुट करने का जो काम किया गया है वो क़ाबिले तारीफ है ।प्रभुदयाल चौहान ने भी स्वागत सहित विभिन्न बातो को रखते हुए मिशन 2022 में चौहान समाज को एकजुट करते हुए 317 विधानसभा सिसवा को जिताने का वादा किया और कहा कि गठबंधन से जो भी प्रत्याशी आएगा उसको जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे ।

IMG 20211107 WA0021

डॉ संजय सिंह चौहान ने कहा 25 तारिख को रमाबाई अम्बेडकर पार्क लखनऊ में होने वाली रैली में भारी संख्या में चौहान समाज के लोग पहुँचे और पूरे प्रदेश में चौहान की क्या ताकत है इसका परिचय दे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी होंगे । 2022 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करते हुए अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीट जितने का काम किया जाएगा ।
समस्त कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिलासचिव राकेश सिंह रिंकु ने किया ।कार्यक्रम का समापन समाजवादी नेता शैलेष सुल्तानिया ने कार्यक्रम में आये सभी नेताओं का आभार प्रकट कर समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में- जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामनाथ चौहान, प्रदेश सचिव जयनारायण चौहान ,जिलाध्यक्ष आर०के० चौहान ,सलित चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव गोविन्द चौहान, अशोक चौहान, रमेश चौहान,नाथू चौहान, सन्तोष चौहान,फागु चौहान,लल्लन चौहान, नदीम अहमद व नुरूलहक सहित तमाम कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *