Breaking News

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्टIMG 20250309 WA0008

फरीदाबाद: रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत व निष्ठा के दम पर ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता निष्ठावान है और विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाते हुए आमजन की आवाज को बुलंद कर रहा है।

सांसद हुड्डा रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़ के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में पहुंचे। यह समारोह सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया था, जहां सांसद ने केक काटकर गौड़ को जन्मदिन की बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।

“सुमित गौड़ जनता की आवाज उठा रहे हैं”

इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुमित गौड़ कांग्रेस के कर्मठ और मेहनती नेता हैं, जो फरीदाबाद में लोगों के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में उमड़ी भारी भीड़ यह साबित करती है कि गौड़ क्षेत्र में कितने लोकप्रिय हैं।

“फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट”

अपने संबोधन में सुमित गौड़ ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताते हुए कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं और आमजन की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्षरत रहेगी।

समारोह में मौजूद गणमान्य नेता

इस अवसर पर पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप, जिला कांग्रेस सह प्रभारी रोहताश बेदी, गुलशन बग्गा, रिंकू चंदीला, रोहित नागर, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मयंक चौधरी, वेदपाल दायमा, वीरपाल गुर्जर, तरुण तेवतिया, नितिन सिंगला, अनीशपाल, कृष्ण अत्री, अनिल कुमार नेताजी, रेनू चौहान, वरुण बंसल, फिरे पोसवाल, संजय सोलंकी, अशोक रावल, राज कुमार शर्मा, चौधरी मगनवीर सौरोत, पुरुषोत्तम लाल, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, गौरव ठाकुर, प्रदीप गौड़, युवा कांग्रेसी नेता वैभव शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भी सुमित गौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …