Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 17 at 12.24.05 PM

मां जगदम्बा जागरण का आयोजन किया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एकता नगर बाबू लाल डेरा व शिव दुर्गा विहार ए ब्लॉक में शनिवार रात को मां जगदम्बा जागरण का आयोजन किया गया। दोनो जगह मां जागरण में वरिष्ठ काग्रेंसी नेता विजय प्रताप ने शिरकत कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है,उसका बेड़ा पार हो जाता है।

WhatsApp Image 2023 04 17 at 12.24.05 PM

यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकता है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए। इसी के साथ नेहरू कॉलोनी एवं बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव के मौके पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने भाग लिया सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह ने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और डा भीम अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एक नई दिशा व दशा दी है।

उनके जीवन की संघर्ष व सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका प्रमुख है। उन्होंने कहा कि वे एक महान समाज सुधारक व शिक्षाविद थे। उनका मानना था कि समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय मिले, जिसके लिए वे सदैव संघर्षरत रहे। हम सबको उनसे प्ररेणा लेनी चाहिए। इन मौको पर मुख्य रूप से जितेन्द्र भड़ाना पार्षद,जितेंद्र चंदेलिया रिंकू चंदीला सुमित गौड़ नीरजगुप्ता संजीव भड़ाना,कैलाश प्रधान,उमेश प्रधान,मुन्ना लाल प्रधान,हरिश,मनोज भड़ाना, कुरैशी,सुनील,रिन्कू एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *