Breaking News

विधायक राजेश नागर ने तिगांव और कौराली सीएचसी में लिया वैक्सीनेशन का जायजा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर तिगांव और कौराली सीएचसी में वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लिया | उन्होंने मौके पर लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही उनको दूर किया | आज राजेश नागर अचानक यहां पहुंच गए और लोगों से उनकी राय जानी | लोगों ने उन्हें स्टाफ की कमी व जलभराव की समस्या के बारे में बताया जिस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए | विधायक नागर ने चिकित्सकों से भी कहा कि वह अपने स्टाफ के सहयोग से लोगों को अच्छी सुविधा देने का प्रयास करें | वहीं लोगों से भी व्यवस्था में सहयोग देने के लिए कहा |

नागर ने बताया कि यहां वैक्सीनेशन का काम सुचारू गति से चल रहा है और धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए निकल कर आने लगे हैं | विधायक राजेश नागर ने बताया कि शासन प्रशासन की सतर्कता के कारण गांवों में भी कोरोना के संक्रमण को रोक लिया गया है | जल्द से जल्द लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने, सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन के काम में तेजी दी गई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है |

 

विधायक राजेश नागर ने बताया कि इस महामारी के कारण दुनिया की बड़ी शक्तियां कही जाने वाले देश भी हिल गए हैं वहीं भारत ने न केवल महामारी पर बखूबी नियंत्रण किया बल्कि रिकॉर्ड समय पर स्वदेशी वैक्सीन बनाकर लोगों के लगाने का काम भी शुरू कर दिया है | जिसकी दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है | लेकिन विपक्ष अभी भी लोगों तक गलत और भ्रामक जानकारी देकर भडक़ाने का प्रयास कर रहा है | जिसके लिए समय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा | इस अवसर पर भाजपा नेता दयानंद नागर, डॉ. अजय गोयल,डॉ श्वेता भड़ाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *