Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सड़क किनारे और बस्तियों में वितरित किए मास्क

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाई पास और बस्तियों में जाकर बालक – बालिकाओं में मास्क वितरित किए | कोरोना संक्रमण के काल में क्या करें और क्या न करें इसकी संक्षिप्त जानकारी देकर उन्हें इस रोग के प्रति जागरूक किया | तिगांव पुल,बाईपास रोड पर स्ट्रीट चिल्ड्रन को मास्क वितरित किए | डॉ.भूपेन्द्र मल्होत्रा राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा |

इसके अतिरिक्त डॉ मल्होत्रा वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के संगीत विभागाध्यक्ष के दायित्व के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं | डॉक्टर भूपेन्द्र ने कहा बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं | हमें सदैव इनके पालन-पोषण,सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए चिन्तित रहना चाहिए और इनकी मदद को हर संभव प्रयास करना हमारा नैतिक दायित्व है |

 

उन्होंने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी में सेवा भारती द्वारा चलाया जा रहा सेवा कार्य का अभियान प्रशंसनीय हैं | सभी को सेवा भारती के निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए | इस आयोजन में उनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अमन दूबे, संदेश चौहान,दीपक भारद्वाज, कार्तिक शर्मा,साहिल शर्मा, विकास चौधरी का विशेष सहयोग रहा |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *