Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 11 at 5.47.39 PM

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 18 लाख की लागत से सीवर लाइन व आरएमटी रोड़ के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 11 at 5.47.39 PM

फरीदाबाद:विधानसभा 89 क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सिही गांव में राम लीला पार्क के बाहर मुख्य रास्ते पर सीवरेज लाइन व आरएमसी रोड़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने फूूलमालाओं के साथ विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 18 लाख रुपए की लागत से इस आरएमसी रोड का निर्माण कार्य व सीवरेज लाइन का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रोड़ के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी वहीं सीवरेज लाइन डलने से लोगों को सीवरेज की समस्या से निजात मिल सकेगी।

विधायक नरेंद्र गुुप्ता ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में विकास को लेकर स्पष्ट नीति है कि बिना पक्षपात के अधिक से अधिक समान विकास कराया जाए और इसी नीति के कारण फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे मीठे पानी की आपूूर्ति हो या फिर सीवरेज समस्या,सड़क निर्माण हो या जल निकासी की व्यवस्था,लगाार कार्य किए जा रहे हैं। इसे लेकर अधिकारियों को भी सख्त निर्देश हैं कि विकास कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए।

इस मौके पर भाजपा नेता अजीतनंबरदार,नवाब मलिक,कुमार मलिक,किशन मलिक,धर्मवीर ढुल,प्रताप ढुल,दयाचंद तेवतिया,करण सिंह डागर,धीरज मलिक,अनिल मलिक,कनीराम दलाल,भीम तेवतिया,कपिल ढुल,भागवत मलिक,दर्शन मलिक,चाचा धर,प्रभा सोलंकी,अमरजीत मलिक,उमा राव ढुल,एडवोकेट राजेंद्र आदि मौजूद रहे। उन्होंने विधायक नरेंद्र गुुप्ता का सड़क निर्माण शुरु करवाने व सीवरेज लाइन के लिए आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *