Breaking News

आरपीआईसी स्कूल सिसवा में बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आज आरपीआईसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 2022 बोर्ड परीक्षा में प्रदेश , मंडल व ज़िले में स्थान प्राप्त करने वाले आरपीआईसी स्कूल के मेधावियों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी द्वारा सम्मानित किया गया।

IMG 20220831 WA0019इस मौक़े पर कक्षा 12 के मेधावी मेराज अहमद को मंडल तथा तथा ज़िले में प्रथम तथा प्रदेश में बारहवां स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

IMG 20220831 WA0020इसी मौक़े पर हिमांशु पांडे जिन्होंने जिले में पाँचवा , शशांक जायसवाल जिले में छठवां, एमामुल् हक जिले में सातवां तथा विवेक गुप्ता जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी सम्मान समारोह को आगे बढ़ते हुए कक्षा 10 के छात्र नवनीत प्रजापति को जनपद में दूसरा तथा मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी संदर्भ में अमित कुमार कुशवाह को जनपद में तीसरा, अरमान अंसारी को जनपद में छठा स्थान तथा सलमान हुसैन को जनपद में सातवां स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया ।

IMG 20220831 WA0024

 

IMG 20220831 WA0018इस मौके पर माननीय ज़िला पंचायत अध्यक्ष रविकान्त पटेल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पंकज तिवारी, विद्यालय के संचालक ई नीरज तिवारी, सह संचालक धीरज तिवारी तथा विद्यालय इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक वारिश अली, प्रतीक श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, विम्लेश पांडे, सोनू कुमार, बृजेश यादव, विजय लक्ष्मी जैस्वाल, अनिल कपूर, मनीष मिश्रा, मनीष केसरी, अहमद, प्रिंस गिरी व अरविंद पांडे सहित तमाम मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *