बलिया, जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में शनिवार को घटना देखने को मिली। जहां एक युवक अपनी मामी के प्यार में पागल होकर जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ गया।
युवक को पेड़ पर चढा़ देख वहा सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गांव के लोग व परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।सुचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ ही अग्नि समन की गाडी भी मौके पर पहुंच गयी।
थानाध्यक्ष सुखपुरा योगेंद्र प्रसाद सिंह, चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह आदि के घंटो समझाने के बाद वह किसी तरह रोते हुए पेड़ से नीचे उतरा, तब जाकर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।