Breaking News

मवई अयोध्या – झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना , जल निकासी की खुली पोल

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – जनपद अयोध्या में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से जनपदवासियों को भारी राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश होने से मौसम काफी सुहावना हो गया है और मानसून की दस्तक से लोगों ने राहत की सांस ली है। IMG 20240703 WA0027

हालांकि जिले में मंगलवार की दोपहर हुई अचानक झमाझम बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों व सड़कों में हुई जल निकासी की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। रुदौली तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा वाजिदपुर मैं हल्की सी बारिश से पत्रकार मुनीर अहमद अंसारी के घर में पानी भर गया नालिया फटी पड़ी है तालाब पट गए हैं सफाई कर्मी नाली साफ करना नहीं चाह रहे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सर्विस रोड के पास क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद सोहेल के घर के पास बड़ी मस्जिद के पीछे जलजमाव हो गया है

जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। आलम ये है कि अभी सीजन की पहली बरसात में सड़कों पर जलजमाव की नौबत आ गई है तो आने वाले दिनों में पड़ने वाली बारिश में क्या स्थिति होगी।

IMG 20240703 WA0030 फिलहाल , मानसून की पहली बारिश ने बरसात के लिए इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *