Breaking News
7d7a1eca aa03 4308 8986 18a49f23e345

मवई अयोध्या – माइनरो पर उगी झाड़ जनखाड़ से टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS7d7a1eca aa03 4308 8986 18a49f23e345

अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शारदा सहायक नहर से निकली छोटी माइनरो की बदहाल दशा से किसान परेशान हैं।

साफ-सफाई न होने से माइनर में झाड़-झंखाड का अंबार लगा हुआ है। नहर की पटरियों पर झाड़ियों के लगा होने से खेतों तक माइनर का पानी ले जाने में किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आपको बता दें कि नेवरा के लिए निकली लगभग 2 किलोमीटर लंबी माइनर से रानेपुर से निकली नेवरा गांव तक के किसान फसलों की सिचाई इसी माइनर से करते हैं, लेकिन साफ सफाई न होने से माइनर अपनी बदहाली खुद बयां कर रही है।

माइनर में पानी न आने से लगभग सैकडो बीघा फसल की सिचाई बाधित हो रही है। कई बार मांग करने के बाद भी सिचाई विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिखा।
समाजसेवी दानिश हुसैन ने कहा कि माइनरो की साफ-सफाई न होने से फसल की सिचाई करने में किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

माइनर की तलहटी की साफ-सफाई के लिए हर वर्ष लाखों रुपये का बजट आता है, लेकिन फिर भी माइनरो की बदहाली साफ जाहिर है। माइनर की सफाई न होने से किसानों को माइनर का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिचाई विभाग के ढुलमुल रवैए से किसान परेशान हैं। माइनर की सफाई न होने से पानी मंद रफ्तार से आता है और नेवरा गांव तक व टेल तक पानी नहीं पहुंचने से धान की फसल सिंचित नही हो पाती है।

ऐसे में किसानों को सिचाई करने के लिए मंहगे पंपिगसेट का सहारा लेना पड़ता है। सिचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

यही नहीं नया पुरवा से निकली दुर्गी पुरवा माइनर भी बदहाली का शिकार है। जब कि आज धान की सिंचाई करने के लिए किसानों को पानी की बहुत आवश्यकता है, लेकिन माइनरो में पानी न आने से किसान महंगी सिंचाई करने को मजबूर है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *