Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 22 at 8.19.39 PM

मवई अयोध्या – जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य – रामचंद्र यादव

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

गरीबों व असहायों का हक़ मारने वालों को कत्तई माफ़ नहीं करेगी जनता : आशीष शर्मा

अयोध्या – जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है हर साम‌र्थ्यवान व्यक्ति को गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह बातें शनिवार को आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली के नवगठित श्री कृष्णा वार्ड के सेल्हूमूऊ में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करतें समय कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कही।

WhatsApp Image 2023 01 22 at 8.19.39 PM
इस कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पिछले दो वर्षों से आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा कंबल वितरण न किये जाने पर कहा कि गरीबों व असहायों का हक़ मारने वालों को जनता कत्तई माफ़ नहीं करेगी। उन्होंने कहा जहां रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में प्रति वर्ष पालिका द्वारा 5000 कंबलों का वितरण किया जाता था वहीं अपनी जेब भरने में लगे नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा पिछले दो वर्षों में एक भी कंबल नगर पालिका क्षेत्र के गरीबों व असहायों को नही वितरित किया गया है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा पालिकाध्यक्ष को पालिका क्षेत्र की गरीब व असहाय जनता की कोई चिंता नहीं है, गरीबों व असहायों की चिंता सिर्फ़ भारतीय जनता पार्टी करती है जिसका जीता जागता प्रमाण जनता को मिल रहा मुफ्त राशन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस कनेक्शन जैसी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं हैं। कार्यक्रम को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती व रमेश दूबे ने भी संबोधित किया।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी विजय तिवारी, शारदा प्रसाद द्विवेदी, पंकज शर्मा, बलराम मिश्रा, सुनील तिवारी, अरविंद रावत, सत्यनाम, आकाश शर्मा, अतुल पांडेय, शुशांत मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *