Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.47.20 PM

मवई अयोध्या – रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

खैरनपुर रूदौली स्थित आर ए इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव ब्रहस्पतिवार को धूमधाम से…

अयोध्या 15 फरवरी – खैरनपुर रुदौली स्थित आर ए इंटर कॉलेज का 24वॉ वार्षिकोत्सव ब्रहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव उपस्थित रहे। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसलिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.47.20 PM

इससे छात्रों का मन पढ़ाई करने में अधिक लगता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करनी चाहिए। अभिभावकों को भी जिम्मेदारी से बच्चों को नियमित स्कूल भेजना चाहिए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय गीत, कौव्वाली, भजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे देख कर दर्शक आनंदित हो गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, रूदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ मनीष राय, प्रधानाचार्य जावेद अख्तर, उप प्रधानाचार्य इं फैजान अली, प्रबन्धक मुश्ताक अहमद, राजेन्द्र पाल, दीपक मिश्रा, सुनील कुमार, स्वामी नाथ चौहान, अभिषेक वर्मा, अरविन्द राना, रियाज अहमद, अंकित शुक्ल, आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *