Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 06 at 3.52.05 PM

मवई अयोध्या – पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर बांटा दुख दर्द

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2024 08 06 at 3.52.05 PM
मवई अयोध्या – सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक/ मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने ग्राम कोंडरा में तीन साल की बच्ची की हुई निर्मम हत्या पर अफसोस जाहिर किया है। पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां आज प्रातः कोंडरा गांव पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिल कर उनका दुख दर्द बांटा।

और उन्हें हर मुमकिन मदद का दिया भरोसा। श्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले को काफी गम्भीरता से लिया है। जिससे इस बड़ी घटना का पर्दा फाश हो सका,उन्होंने पुलिस प्रशासन की तारीफ की। उन्होंने इस जघन्य अपराध करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ समाजवादी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में साथ खड़ा है। सपा नेता के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली, समाजसेवी दानिश हुसैन,बाबा फहीम, पूर्व प्रधान इदरीश खां, शाह मसूद हयात गजाली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *