Breaking News
65c7d3a7 59c2 449c a515 e2f6bf9014d6

साईं धाम में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट65c7d3a7 59c2 449c a515 e2f6bf9014d6

फरीदाबाद:शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसाइटी एवं रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ सेंट्रल के सहयोग 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ सेंट्रल के रोटेरियन उमाकांत गुप्ता,रोटेरियन धर्मेश मेहता,रोटेरियन मुकेश अग्रवाल, रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी विरेन्द्र मेहता,विपिन चन्दा,कुलदीप सिंह साहनी,राजन,अशिवनी झाम्ब, रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार से मनोज गुप्ता,रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कृति से लव विज, रोटरी क्लब मिडटाउन से मनोहर पुनयानी,विधायक नरेन्द्र गुप्ता के भाई राकेश गुप्ता एवं लायनैस क्लब से ईशा गुप्ता,नीरज गुप्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मलित हुए व सभी का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया गया।

सभी ने साई धाम के कार्याें की प्रषंसा की एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगरग सांकृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा.मोतीलाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी बुराईयों को रोका जा सके।

संस्था द्वारा विवाह के बंधन में बंधे 25 जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे सिलाई मशीन, गैस चूल्हा,बर्तन,कपड़े,बिस्तर, फोल्डिंग बैड,इत्यादि दिया गया।

सभी दूल्हा दुल्हनों के परिजनों ने साईं धाम के इस आयोजन की हृदय से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचलान संदीप सिंघल ने सुचारू रूप से किया।

वीएलसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एण्ड न्यूट्रिशन,सेक्टर-16 फरीदाबद ने सभी कन्याओं का श्रृंगार निःशुल्क किया।

साईं धाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता व पूनम गुप्ता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी‌।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *