Breaking News
ad324430 7123 4d64 8901 52d99867abe4

धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने से मनुष्य का मिलती है आत्मिक शांति:लखन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टad324430 7123 4d64 8901 52d99867abe4

फरीदाबाद:शाइन स्टूडियो के संस्थापक अनिल कुमार गर्ग द्वारा भगवान खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में शहर के उद्योगपतियों सहित गणमान्य लोगों ने परिवार सहित हिस्सा लिया और बाबा खाटू श्याम का आर्शीवाद लिया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में समाजसेवी कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने भी शिरकत कर श्याम बाबा का आर्शीवाद लिया और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेने से मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है वहीं उसे अच्छे कार्याे करने की भी प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि श्याम बाबा के इस जागरण में उन्हें आने का अवसर मिला है और वह बाबा से सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते है। कार्यक्रम के दौरान लखन कुमार सिंगला ने गर्ग परिवार की ओर से गरीब बच्चियों को साइकिलें वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अमर बंसल,रांति गुप्ता,प्रमोद तीबरवाल,अरुण बजाज,विनोद गर्ग,रमेश झंआवर, सुशील बंसल,कैलाश शर्मा,संत गोपाल गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *