Breaking News

भगवान शिव सभी देवों के आराध्य-नीरज शास्त्री

 

रिपोर्टर देवब्रत दीक्षित

-चाँदपार में आयोजित शिवपुराण कथा
-शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के कथा का आयोजन

भटनी, देवरिया-  विकास खण्ड के चाँदपार में नवनिर्मित मन्दिर में भगवान शिव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन शिव पुराण का आयोजन किया गया। कथा में आचार्य नीरज शास्त्री ने भगवान शिव के आराधना और महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया।


आचार्य शास्त्री ने शिव पुराण की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान शिव सभी देवी देवताओं के आराध्य है। उनकी सभी देवगण आराधना करते है। भगवान शिव के महात्म्य से पूर्ण भूमण्डल अवगत है। उन्होंने कहा कि शिव जी ने ही सर्वप्रथम रामचरित मानस की रचना की है। राम जी के आराध्य भी महादेव जी है। कथा के दौरान राम किशन , सुरेन्द्र ठाकुर, प्रभु, सीताराम, नरेंद्र, कुसुम देवी, रमावती देवी, बिंदु देवी, बन्दना, प्रभावती, किरन, मंजू, रचना, कमला, सुमन आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पुलिस मतदान जागरूकता स्लोग्न के साथ पैदल मार्च निकालकर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश …