Breaking News

राशन लेने पहुंचे युवक को कोटेदार के पुत्र ने पीटा

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर/सरदार नगर के ग्राम पंचायत सथरी के केशवापट्टी गांव में शनिवार की रात राशन लेने गए एक युवक को कोटेदार के पुत्र ने पिटाई कर दी। रविवार की सुबह भाजपा नेताओं ने थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
केशवपट्टी निवासी महेंद्र कन्नौजिया शनिवार की रात राशन लेने के लिए अपने गांव के कोटेदार के पास गया। युवक ने कोटेदार पर यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। उसी दौरान कोटेदार के पुत्र ने महेंद्र की पिटाई कर दी और गाली देकर भगा दिया। रविवार की सुबह भाजपा नेता अमित जायसवाल के नेतृत्व में विवेक,दिनेश, अरुण कुमार,संजीव,शुभम कुमार,करण,शांतनु,रवि पासवान,राजन कुमार, अजय कुमार,सूर्यकांत, आकाश,शिवम,विशाल, राहुल,संजय,सुदामा समेत अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया और कोटेदार पुत्र के खिलाफ़ केस दर्ज करने की मांग की। थानेदार सुबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *