Breaking News

जाने अब कहा होगा जेएनसीयू मे होने वाला वॉक इन इंटरव्यू

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जलभराव के कारण गेस्ट फैकल्टी के लिए होने वाले वॉक इन इंटरव्यू अब 8 अक्टूबर से प्रारम्भ होंगे। ये इंटरव्यू अब विश्वविद्यालय परिसर के बजाए सेंट जेवियर्स स्कूल ,धरहरा में आयोजित होंगे। इसके अलावा विभिन्न पाठ्यक्रमों में चल रहा प्रवेश कार्य भी 8 अक्टूबर से सेंट जेवियर्स स्कूल से सम्पन्न किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए कुलसचिव संतलाल पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में भारी जलजमाव के कारण ऐसा निर्णय लेना पड़ा है। हमारी कोशिश है कि छात्रों को परेशानियों का कम से कम सामना करना पड़े और विश्वविद्यालय का कार्य चलता रहे। उन्होंने यह भी बताया कि बैक/ श्रेणी सुधार के आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गयी है।

रिपोर्ट वरुण चौबे  IBN News ब्यूरो बलिया 

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *