Breaking News

कानपुर: कानपुर में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

कानपुर में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
राहगीरों से मोबाइल लूट वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गुरुवार को बाबूपुरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया|
एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एनएलसी चौकी के पास एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर आ रहा एक युवक चेकिंग देख भाग निकला। शक के आधार पर चौकी प्रभारी मुन्नालाल ने तीनों बाइक सवारों को रोककर गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। मौके पर कागज न दिखा पाने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि वे राहगीरों से मोबाइल छीनने की वारदात करते हैं। आरोपियों की पहचान मो. कासिम, फुरकान दोनों निवासी मीरपुर कैंट और मो. सुहैल निवासी बाबूपुरवा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 मोबाइल बरामद किए। चौकी प्रभारी मुन्नालाल ने बताया कि चेकिंग देख एक युवक ने बाइक मोड़ फरार हो गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने भागने वाले युवक का नाम पवन साहू निवासी मीरपुर कैंट बताया है। आरोपियों के मुताबिक, पवन भी उनके साथ चोरी करता था

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *